Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडल अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार किया, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सौंपी जिम्मेदारी

मंडल अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार किया, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सौंपी जिम्मेदारी

रायबरेली। श्री परशुराम ब्रह्मा चेतना परिषद उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमती सोभना पांडे को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला मंडल) मनोंनीत किया गया। जिला अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी एवं जिला महिला महामंत्री कुसुम अवस्थी को भी संगठन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रीमती शोभना पांडे के मानोनयन से महिलाओं में अपार खुशी व्याप्त हो गई है। श्रीमती पांडे ने अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्म समाज को संगठित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगें। श्री परशुराम ब्रह्मा चेतना परिषद में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करके हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। 10 मई 2024 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के संदर्भ में व्यापक जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। रायबरेली अस्पताल चौराहा रिफॉर्म क्लब में बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला मंटू शुक्ला, पंकज मिश्रा, रामराजगिरी, मनोज पांडे, बजरंगदास विकास त्रिपाठी, देवी शंकर शुक्ला, विपिन बाजपेई एडवोकेट, राम भोले शुक्ला, शिव विलास तिवारी, गोपाल जी त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।